National News: राहुल ने कुली की यूनिफॉर्म पहनी, सिर पर उठाया सामान; जानिए

By
—
On:
Follow Us

National News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार ISBT पहुंचे और कुलियों से मिले। यहां उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म (red uniform of a porter) पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ मौजूद कुली राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। राहुल ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के मलप्पुरम (Malappuram, Kerala) में घुटने के दर्द का इलाज करवा कर लौटे हैं। वे यहां सौ साल पुराने आयुर्वेदिक संस्थान कोट्टक्कल आर्य वैद्य शाला (Kottakkal Arya Vaidya Shala) में ट्रीटमेंट ले रहे थे। वैद्य शाला के पी. मदनवनकुट्टी वेरियर और के. मुरलीधरन (P. Madanvankutty Verrier and K. Muraleedharan) के साथ डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखभाल में लगी थी। वे 29 जुलाई तक वहां रहे।

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लोगों के बीच जाकर उनसे उनकी परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़िए- National News: राष्ट्रीय पोषण माह 2023 ने विभिन्न विषयों के तहत जन भागीदारी की शक्ति का उपयोग किया

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News