National News: रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की पहली तस्वीर ली; जानिए

By
On:
Follow Us

National News: रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है।

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन के रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर ली है। इसरो ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘स्माइल प्लीज!’ इसरो ने बताया कि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया है। इसरो (ISRO) ने बताया कि रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को भारतीय समयनुसार सुबह 7.35 बजे यह तस्वीर खींची।

इसरो (ISRO) का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) मिशन लगातार चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां भेज रहा है। चांद की सतह पर घूम रहे चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है।

 

ये भी पढ़ें-

ministry of coal: इस्पात उत्पादन के लिए घरेलू कोकिंग कोयले की उपलब्धता बढ़ी, आयात कम हुआ; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News