National News: क्या बिहार बनने जा रहा है देश का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर हब? गौतम अडानी ने रखी ₹150 करोड़ की विज़न केयर सुविधा की आधारशिला

By
Last updated:
Follow Us

National News: देश में ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती और आधुनिक नेत्र चिकित्सा पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। और इस पहल में नाम जुड़ा है उद्योगपति गौतम अडानी का।

 

दरससल, उद्योगपति गौतम अडानी ने बिहार के पटना से लगभग 70 किलोमीटर दूर मस्तीचक में Rs. 150 करोड़ की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक Vision Care Facility की आधारशिला रखी। इस मौके पर डॉ. प्रीति अडानी और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के Co-Founder, CEO एवं Executive Trustee मृत्युंजय तिवारी भी मौजूद रहे।

 

National News: क्या बिहार बनने जा रहा है देश का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर हब? गौतम अडानी ने रखी ₹150 करोड़ की विज़न केयर सुविधा की आधारशिला

 

 

“Seva Hi Saadhna Hai” की भावना के साथ शुरू की जा रही यह पहल देश के ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसमें हर साल 3.3 लाख आंखों की सर्जरी का लक्ष्य रखा गया है।

 

इस परियोजना के तहत:

▪️ हर साल लगभग 3.3 लाख आंखों की सर्जरी की जा सकेगी
▪️ प्रतिदिन करीब 1,000 लोगों की रोशनी लौटाने का लक्ष्य रखा गया है
▪️ हर वर्ष 1,000 Vision Care Professionals को प्रशिक्षण दिया जाएगा
▪️ दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई केयर नेटवर्क में से एक विकसित करने की तैयारी है

 

  • क्या-क्या होगा खास?

    अखंड ज्योति फाउंडेशन के साथ मिलकर Adani Foundation दो प्रमुख संस्थान विकसित करेगा

 

  •  Adani Centre for Eye (ACE)

    जहां सस्ती दरों पर आधुनिक इलाज और जटिल नेत्र सर्जरी की सुविधा मिलेगी।

 

  • Adani Training in Ophthalmic Medicine (ATOM)

        जहां नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

पूरे देश में सस्ती नेत्र चिकित्सा पहुंचाने की तैयारी

गौतम अडानी ने इस अवसर पर ₹500 करोड़ की अतिरिक्त प्रतिबद्धता की भी घोषणा की। इसके तहत Adani Akhand Jyoti Foundation के माध्यम से देश के वंचित और दूरदराज इलाकों तक किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाई जाएंगी।

 

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भारत में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है।

 

 

ये भी पढ़िए- NEET Paper Leak: PM Modi की चुप्पी पर भड़के Rahul Gandhi, Education Minister को बर्खास्त करने की मांग की
For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News