National News: ISRO के साथ काम करेंगे शतरंज के ग्रैंडमास्टर प्रज्ञाननंदा; जानिए क्या होगी ड्यूटी

By
On:
Follow Us

National News: एस सोमनाथ (S Somnath) ने कहा कि शतरंज भारत में शुरू हुआ एक पुराना खेल है और यहीं इसका मूल स्थान हैं।

सोमनाथ (S Somnath) ने कहा कि यह दिमाग और प्रतिभा का खेल है यह योजना और रणनीति का खेल है और इसलिए ही भारत इसमें आगे है। उन्होंने आगे कहा कि हमें गर्व है कि चंद्रमा के साथ जमीन पर भी प्रज्ञान है। सोमनाथ (S Somnath) ने बताया कि अब प्रज्ञाननंदा (Praggnananda) इसरो के साथ काम करेंगे। इसरो अध्यक्ष ने कहा कि हमने चंद्रमा पर भारत के लिए जो किया, उसने जमीन पर पूरा किया है और अब वह भी अंतरिक्ष को प्रमोट करने के लिए हमारे साथ काम करने जा रहा है।

सोमनाथ (S Somnath) ने कहा कि प्रज्ञाननंदा (Praggnananda) युवाओं को विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए प्रेरित करने और भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए हमारे साथ काम करेगा।

 

ये भी पढ़िए- National News: अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचे संजय सिंह, जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News