Ncl Singrauli: एनसीएल के केंद्रीय अस्पताल में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर; जानिए खबर 

By
On:
Follow Us

Ncl Singrauli: रविवार को एनसीएल (Miniratna Ncl) के केंद्रीय अस्पताल सिंगरौली (Singrauli) ने मोरवा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

शिविर के दौरान केंद्रीय अस्पताल की टीम ने स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को नौतपा के समय लू से बचाव हेतु जानकरी प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को लू से बचने के उपायों, जैसे पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव हेतु सभी को ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) घोल का भी नि: शुल्क वितरण किया गया।

गौरतलब है कि एनसीएल (Ncl Singrauli) द्वारा समय समय पर स्थानीय क्षेत्र के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे अनेक शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।

स्वास्थ्य शिविर में सीएमएस, केंद्रीय चिकित्सालय, डॉ. मंजरी मेहता, डॉ. ओम एवं टीम उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़िए-

NCL Singrauli News: एनसीएल में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह -2024 समारोह मे क्या क्या हुआ?; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News