NTPC कॉलोनी में कुत्तों का आतंक, मासूम को किया लहूलुहान

By
—
On:
Follow Us

आवारा कुत्तों द्वारा एक मासूम बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान करने का गंभीर मामला सामने आया है। ये घटना Singrauli जिले में NTPC विंध्यांचल के आवासीय कॉलोनी की बताई जा रही है। बच्चे को लहूलुहान बकरने की घटना रविवार की बताई जा रही।

जानकारी के अनुसार, इस घटना में कुत्तों का शिकार हुआ 5 वर्षीय मासूम बच्चा, NTPC कॉलोनी परिसर NH2 एरिया में डी-टाइप सर्वेंट क्वार्टर निवासी है। उस घर के पास के ही पार्क में 6-7 आवारा कुत्तों ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि वहाँ कॉलोनी में पास में ही कुछ दिन पहले भी एक और बच्चे को ऐसे ही आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया था और फिर अब ये दूसरी घटना हो गई।

इंटक विंध्यांचल के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह परमार ने इस संबंध में स्थानीय जिम्मेदारों को पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी और घटना के फुटेज भी भेजकर सूचित किया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने मांग भी उन्होंने की।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News