PM Modi: प्रधानमंत्री ने गुजरात में दीवार ढहने की घटना में हुई लोगों की मौत पर अनुग्रह राशि देने की घोषणा; जानिए 

By
On:
Follow Us

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजरात (Gujrat) के मेहसाणा जिले में दीवार गिरने की घटना में हुई लोगों की मौत (Death) पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; गुजरात के मेहसाणा में दीवार गिरने से हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहन करने का संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “गुजरात के मेहसाणा में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की।

 

 

 

ये भी पढ़िए-

PM Modi: हरियाणा के कैथल में दर्दनाक हादसा में जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा?; जानिए खबर में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News