Raja Raghuvanshi murder case में नया खुलासा, सोनम ने ससुराल का भरोसा जीतने के लिए रचा था ये स्वांग | Raja Raghuvanshi murder case New revelation Sonam conspiracy to win the trust of her in-laws

By
—
On:
Follow Us


4 दिन सुसराल में रहकर अदा की थीं शादी की रस्में

उमा ने बताया कि सोनम शादी के बाद 4 दिन उनके साथ रही थी। उसने शादी की सारी रस्में ढंग से पूरी कीं। लेकिन हत्या की साजिश रचने की जरा भी भनक नहीं लगने दी। एक बार उसने राजा को खाना भी परोस कर दिया था। एक दिन उसने अपने पति और मेरे बेटे राजा के लिए कॉफी भी बनाई थी।

मां की करुण पुकार- सोनम सिर्फ इतना बता दे…क्यों ली मेरे बेटे की जान

उमा ने कहा- मैं सिर्फ उससे इतना जानना चाहती हूं कि आखिर क्यों उसने मेरे बेटे की इतनी निर्मम हत्या की? आखिर राजा की क्या गलती थी? क्या सिर्फ सोनम से शादी ही उसका गुनाह था? सोनम ने आखिर मेरे बेटे के साथ क्यों ऐसा सलूक किया?

मेघालय पुलिस की टीम पहुंची थी इंदौर

मेघालय पुलिस अपनी जांच तेज करने के लिए आरोपी सोनम रघुवंशी के परिवार से पूछताछ करने के लिए इंदौर गई थी। राजा रघुवंशी की हत्या की जांच में 3 पुलिसवाले सोनम के घर गए और उसकी मां व भाई से पूछताछ की। इससे एक दिन राजा के परिवार के घर पर यही पुलिस टीम पूछताछ करने गई थी।

सोनम का भाई कोऑपरेट करने को राजी

मेघालय पुलिस को सोनम के भाई गोविंद ने बताया था कि अगर उन्हें कोई संदेह है तो वे उनकी जांच कर सकते हैं। मैं अपने परिवार के साथ हूं, उनसे मिलने गया हूं और नार्को टेस्ट की उनकी मांग के साथ खड़ा हूं। मुझे पूछताछ के लिए शिलांग बुलाया गया था, लेकिन इसके बाद पुलिस की ओर से कोई समन नहीं आया।





Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News