Record Breaking Rain: मानसून ने बरपाया कहर, 23 जून को भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट | Monsoon update IMD Weather forecast Heavy Rain alert for 23 june in gwalior region

By
On:
Follow Us


इस बार सात दिन पहले पहुंचा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून ग्वालियर-चंबल संभाग में सात दिन पहले पहुंच गया। इस बार मानसून पूर्वी शाखा से नहीं आया। अरब सागर की शाखा की वजह से मानसून जल्द पहुंचा। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भी अंचल के ऊपर एकत्रित हो रही है। नमी की वजह से 17 जून से लगातार बारिश जारी है। अब जो बारिश हो रही है, इससे दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।बंगाल की खाड़ी से कम दबाव का क्षेत्र

झारखंड के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह ग्वालियर चंबल संभाग तक आते-आते चक्रवातीय घेरे में बदल जाएगा, लेकिन चक्रवातीय घेरे की वजह से ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया में भारी बारिश की संभावना है। 23 जून को बारिश हो सकती है। अरब सागर से राजस्थान होते हुए उत्तर तक ट्रफ लाइन बनी हुई है। उत्तर पूर्व राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश होते हुए ग्वालियर चंबल संभाग से ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन सभी कारणों से लगातार नमी आ रही है और नमी बादलों में बदलकर बरस रही है।(IMD Weather forecast)

यह भी पढ़ें

MP में अगले 5 दिन जोरदार आंधी-बारिश का अलर्ट, 44 जिलों में अलर्ट

23 जून को भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक भोपाल डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून पूरे प्रदेश में छा गया है। बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे आ चुका है। झारखंड के पास कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसकी वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग में 23 जून को भारी व भारी से भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। (IMD Weather forecast)
,



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News