Road accident: हैवन वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौके पर हुई मौत; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Road accident: सोमवार की देर रात पेडरा गांव (Pedra village) निवासी अधेड़ की अज्ञात वाहन (unknown vehicle) की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बाबूलाल सिंह पिता अजमेर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम पेडरा चौकी बरका थाना सरई जो सोमवार को घर से बैंक में पैसा निकालने के लिए बरगवा गया हुआ था। जहां वह बैंक से पैसा निकालकर घर की ओर जा रहा था। रात हो जाने के कारण कोल्हूआ में अपने किसी परिचित के यहां रात में रुका था। जहां उसने शराब भी पिया है। रात 3 बजे के करीबन वह अपने घर की ओर पैदल जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह राहगीरों को हुई तो तिनगुड़ी चौकी पुलिस (Tinguri outpost police) को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम हेतु सरई भिजवाया है।

बता दें कि वहीं तिनगुड़ी चौकी पुलिस (Tinguri outpost police) ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़िए –

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर ने युवक को उतारा मौत के घाट; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News