Sagar Private Hospital ICU Minor Girl Molestation Ward Boy Pocso Case, CCTV Footage Viral

By
—
On:
Follow Us
Sagar Ward Boy CCTV Footage Viral: सागर के एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती 16 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिग ने अस्पताल के वार्ड बॉय राजा बंसल पर गलत तरीके से छूने और फोन नंबर मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में जैकेट पहने एक व्यक्ति नाबालिग के बेड के पास झुकता और उसके बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह कंबल के ऊपर और नाबालिग के हाथ व शरीर के ऊपरी हिस्से के पास हाथ रखता नजर आता है। आरोपी की यह हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया।

आरोपी बोला – तुम मुझे अच्छी लगती हो

दरअसल,अस्पताल में भर्ती नाबालिग ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह अपने माता-पिता और भाई के साथ पचमढ़ी से सागर आ रही थी। बरोदा के पास उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उसे चोटें आईं। इसके बाद परिजन उसे बरगद अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने 20 नवंबर को उसे अस्पताल में भर्ती किया था। वह ICU थर्ड में भर्ती थी नाबालिग के मुताबिक, 21 नवंबर की सुबह करीब 4:15 बजे वह बेड पर सो रही थी, तभी वार्ड बॉय राजा बंसल वहां आया और उसे गलत तरीके से छुआ। आरोप है कि उसने नाबालिग से कहा कि वह उसे अच्छी लगती है और उससे बात करना चाहता है। इसके लिए उसने फोन नंबर भी मांगा। नाबालिग ने जब नंबर देने से मना किया तो आरोपी ने दोबारा उसे गलत तरीके से छुआ। कुछ देर बाद वह वहां से चला गया।

बुआ की बेटी को बताई आपबीती

बच्ची ने डर के कारण नाबालिग ने उस समय किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में अस्पताल पहुंची अपनी बुआ की बेटी को उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन ने विरोध किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर अस्पताल में परिजन और अन्य लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान शराब की पेटियों से भरी एक बोलेरो अस्पताल परिसर में पहुंची। जिसमे से उतरे युवक पीड़िता के परिजनों को धमकाने लगे लेकिन भीड़ को देखकर वाहन में सवार युवक गाड़ी अस्पताल छोड़कर भाग गए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो और उसमें रखी शराब जब्त कर ली। नाबालिग और उसके परिजन के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वाहन से आए युवक कौन थे और उन्हें किसके कहने पर बुलाया गया था एवं वाहन से जब्त शराब के सम्बंध में भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News