Sagar Tractor Trolley Accident 3 Dead 25 Injured 36 People Barman Ghat Accident

By
—
On:
Follow Us

Sagar Accident: मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित नीम घाटी के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बांदरी थाना क्षेत्र के गड़ौला गोसाई गांव के ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

बरमान घाट पर स्नान करने गए थे ग्रामीण

मिली जानकारी के अनुसार, गड़ौला गोसाई गांव के करीब 36 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बरमान घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। स्नान के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गौरझामर थाना क्षेत्र के नीम घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए, जबकि कुछ सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मृतकों में रक्षा प्रजापति, प्रेम रानी यादव और राकेश यादव शामिल है।

एक ही गांव के सभी घायल और मृतक

बताया जा रहा है कि सभी घायल एवं मृतक एक ही गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी, एसडीएम मुनव्वर खान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का देवरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

गोसाई ग्राम में पसरा मातम

एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि हादसे की पूरी जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कैसे अनियंत्रित होकर पलटी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। हादसे के बाद बांदरी के गड़ौला गोसाई ग्राम में मातम पसर गया है।

राजस्थान में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास तीर्थयात्रियों से तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर समेत 8 लोग घायल हो गए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एक्सीडेंट की वजह जानने में जुट गई है।

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार क्रूजर

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। सभी एक ही परिवार के थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र वापस लौट रहे थे, तभी नाता थाने के शंभूपुरा गांव के पास देर रात क्रूजर कोटा-उदयपुर हाईवे पर क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। हादसे की सबसे दर्दनाक बात यह है कि जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

इन्हें भी पढ़ें:

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News