Shashi Tharoor Birthday: कांग्रेस के 'Global' नेता Shashi Tharoor, जिनकी सियासत और अंग्रेजी दोनों के कायल हैं लोग

By
On:
Follow Us


कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर आज यानी की 09 मार्च को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संयुक्त राष्ट्र में एक शानदार करियर के बाद उन्होंने भारत सरकार में दो बार मंत्री का पद संभाला है। इसके साथ ही वह गैर-काल्पनिक और काल्पनिक पुस्तकों के प्रशंसित लेखक भी है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शशि थरूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों में…

जन्म और परिवार

लंदन में 09 मार्च 1956 को लंदन में शशि थरूर का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा भी विदेश से पूरी की है। बता दें कि उनकी अंग्रेजी को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। उनकी अंग्रेजी को समझने के लिए हाथ में डिक्शनरी लेकर बैठना पड़ता है। शशि थरूर छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं।

सियासी सफर

शशि थरूर को अंतरराष्ट्री मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। साल 2006 में भारत सरकार ने उनका नाम संयुक्त राष्ट्र महासचिव के पद के लिए रखा था। शशि थरूर ने यूएन में 29 साल तक अपनी सेवाएं दी। वह द वाशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स, गार्जियन जैसे भारतीय और अंतरर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में जटिल विषयों पर लंबे लेख भी लिखते हैं।
बता दें कि शशि थरूर ने 4 बार कांग्रेस के सांसद रहने की उबलब्धि हासिल की है। वहीं साल 2009 में वह तिरुवनंतपुरम से 15वीं लोकसभा में चुने जाने के बाद से 3 बार सांसद बने हैं। उन्होंने यहां से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था। फिर साल 2014 में 16वीं लोकसभा में शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से फिर सांसद बने थे। इसके बाद साल 2019 के 17वें लोकसभा चुनावों में भी शशि थरूर को जीत मिली थी।
वहीं साल 2024 में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल की है। साल 2009 में वह मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। वहीं साल 2012 में शशि थरूर को केंद्रीय राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास के रूप में फिर से कैबिनेट में शामिल किया गया।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News