Shots were fired at two places within an hour in Gwalior

By
—
On:
Follow Us

ग्वालियर: Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सिरोल थाना क्षेत्र में एक घंटे के अंदर दो स्थानों पर गोली चल गई। जिन दो घरों की दीवारों पर गोलियों के निशान मिले उन मकान मालिकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। दोनों प्रकरण में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन एक मामले में संदेहियों को नामदर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: TCS Share Price: IT दिग्गज की आय घटी, UBS ने कहा- खरीदो! बाकी ब्रोकरेज रहे सतर्क 

लोगों ने समझी पटाखों की आवाज

Gwalior Crime News:  पुलिस के मुताबिक रमौआ के घर पर बीती रात लगभग 12.30 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। अमृतलाल ने रात में गोली की आवाज के पहले तो पटाखों की आवाज समझा। लेकिन जब बाद में जब कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले और देखा तब पता चला कि, उनके घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। इसके बाद अमृतलाल ने थाना पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: Employees Retrenchment News: मंत्रालय भेजने वाला है कर्मचारियों के छंटनी का आदेश.. बड़े पैमाने पर छूटेगी लोगों की नौकरियां, सामने आई बड़ी वजह

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

Gwalior Crime News:  अमृत ने रिपोर्ट में चार संदेहियों के नाम भी दर्ज कराए हैं। इन संदेहियों से अमृतलाल का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस घटना के बाद आधी रात लगभग 1.25 बजे इसी थाना क्षेत्र में सी ब्लॉक कालोनी में रहने वाले रवि सिंह के घर पर भी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई। यह गोलियां भी दीवार में लगी। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। समझा जा रहा है कि दोनों घटनाओं में एक ही हमलावर भी हो सकते हैं।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News