Singrauli breaking: मिनीरत्न NCL में CBI का छापा; जानिए ताजा खबर

By
On:
Follow Us

Singrauli breaking: सिंगरौली जिले में रविवार की सुबह मिनीरत्न NCL में CBI के छापे की ताजा खबर सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार खबर ये है कि CBI की छापेमारी मिनीरत्न NCL के दो अधिकारियो और एक ठेकेदार के यहां एक साथ चल रही है। CBI इन तीनों के कार्यालय से लेकर आवासों में भी छानबीन कर रही है।

CBI की इस छापेमारी में जिनके नाम सुर्खियों में  हैं उसमें मिनीरत्न NCL के CMD के पीए सूबेदार ओझा से लेकर सुरक्षा विभाग में पदस्थ बी के सिंह और ठेकेदार रवि सिंह शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, अभी तक CBI की इस छापेमारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन छापेमारी से मिनीरत्न NCL के मुख्यालय से लेकर परियोजना क्षेत्रों में तरह तरह की चर्चाएं जरूर होने लगीं हैं।

ये भी पढ़िए- Miniratna Ncl: एनसीएल ने बीना से NSC जयंत के लिए शुरू की AC बस; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News