SINGRAULI BREKING: बल्कर की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

By
—
On:
Follow Us

सड़क हादसों से दहलती उर्जाधानी सिंगरौली की सड़कों पर हादसों का क्रम बदस्तूर जारी है। एक सड़क हादसे का दर्दनाक मंज़र शुक्रवार को सामने आया है, जिले के बरका क्षेत्र से। जानकारी के अनुसार, बरका क्षेत्र में एक बेलगाम बल्कर की चपेट में एक युवक आ गया, जिससे उसे काफी गम्भीर चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में युवक का एक पैर इतना ज्यादा जख्मी होकर टूट गया है कि शरीर से अलग होने जैसी हालात हो गई है। राहगीरों की सूचना से मौके पर 108 एम्बुलेन्स पहुंची और घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहाँ उसे प्राथमिक उपचार के बाद सरई के लिए रेफर कर दिया गया है। ये हादसा सुबह करीब 11 बजे के दौरान का बताया जा रहा है।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News