Singrauli News: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के पीछे, भाजपा का डर- प्रवीण सिंह चौहान

By
Last updated:
Follow Us

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता रद्द करने के पीछे भाजपा का वो डर अब खुलकर सामने आ गया है, जिस डर के साये से भाजपाई डरते आ रहे हैं। ये आरोप सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रवीण सिंह चौहन ने लगाया है।

विज्ञप्ति जारी कर प्रवीण ने कहा है कि भाजपा मुख्यरूप से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई है। क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को देशभर से जो जन समर्थन मिला है। उससे भाजपाजनों का मनोबल डगमगा गया है।

तानाशाह छवि भी खुलकर सामने आ गई

प्रवीण ने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को षड्यंत्र पूर्वक फंसाने के ये घटनाक्रम कोई अमान्य घटना नहीं है और इससे आम जनमानस तक भाजपा की तानाशाह छवि भी खुलकर सामने आ गई है।

 

यर भी पढ़िए-

बड़ी खबर: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने से कांग्रेसी नाराज़, फूंका PM मोदी का पुतला

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News