Singrauli News: विद्यार्थी परिषद की विशाल शोभायात्रा देख दंग रह गया हर कोई

By
On:
Follow Us

Singrauli के जिला मुख्यालय Waidhan में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विशाल शोभायात्रा निकाली। शहर में यह शोभायात्रा जहाँ-जहाँ से गुजरी तो इसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि इस शोभायात्रा में विद्यार्थियों की करीब 1 किलोमीटर से ज्यादा करीब 3 हजार विद्यार्थियों की जो लंबी कतार लगी हुई थी। वैसी बड़ी तादात में विद्यार्थियों का हुजूम कभी कभार ही देखने को मिलता है। वह भी तब जब सभी विद्यार्थी भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति की अलख भी जगा रहे हो, इसलिए परिषद के आयोजन से जुड़ा ये नज़ारा लोगों को खूब आकर्षित भी करता रहा।

शोभायात्रा का आगाज राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से किया गया और फिर शोभायात्रा बिलौजी मार्ग में कालेज मोड़ के आगे से वापस होकर वापस तुलसी मार्ग पहुंची।

परिषद द्वारा ये आयोजन जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में हुआ। यहाँ उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सासन पवार प्रोजेक्ट रिलायंस के उप महाप्रबंधक विकास सिंह चंदेल और अभाविप महाकोशल के प्रान्त सह संगठन मंत्री मनोज यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इन दोनों ने अपने उदबोधन में छात्र शक्ति की महत्ता का बारे में बताते हुए उत्साहवर्धन किया।

वहीं, शोभायात्रा जब तुलसी मार्ग पहुंची तो यहाँ खुले मंच से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद के पदाधिकारियों ने शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों पर अपने विचार रखे। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News