Singrauli Road Accident: बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli Road Accident: सिंगरौली जिले की सड़कों पर फैली असुरक्षा कब जानलेवा बन जाए पता नहीं। कुछ ऐसा ही दहला देने वाला एक हादसा जिला मुख्यालय बैढन क्षेत्र में शुक्रवार को हो गया। जिसमें एक विक्षिप्त महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त महिला की मौत बस क्रमांक MP 66 P 0626 की टक्कर लगने से हुई। ये हादसा परसौना क्षेत्र के पास हुआ। लेकिन इस घटना के बिल्कुल पहले ही यही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और फिर इस बस ने महिला को टक्कर मार कर मौत के घाट उतार दिया। मृत बुजुर्ग विश्विप्त महिला मानकुवर शाह निवासी करामी बताई जा रही है।

Singrauli Road Accident: ये है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक MP 66 P 0626 की परसौना क्षेत्र में पहले एक हाइवा से टक्कर हुई, तो बस और हाइवा दोनों के चालक अपने-अपने वाहन लेकर बेलगाम तरीके से रफूचक्कर होने लगे। इसी बीच बस का चालक इतनी हड़बड़ी में था कि संभवतः वह रास्ते से जा रही महिला को नही देख पाया और टक्कर मार दी। इन दोनों हादसों के बाद बस व हाइवा के चालक मौके से फरार हो गए।

 

ये भी पढ़िए-

Singrauli Breaking: बेलगाम बस पलटी, कई घायल व 2 गंभीर; जानिए हादसे के बारे में

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News