अगर आप Tata Company की कोई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, जल्द ही अपनी पसंद की गाड़ी की Booking करा लीजिए। क्योंकि Auto मैन्युफैक्चरिंग Company Tata Motors जल्द ही अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने वाली है। गाड़ियों के दाम में इजाफे का ऐलान Company की ओर से किया गया है।
इसे लेकर Company का कहना है कि कॉम्पोनेंट्स महंगे होने और नये एमिशन नॉम्स के अनुसार कार मैकिंग में Overall Cost बढ़ रही है।
Company के ऐलान के अनुसार, गाड़ियों के दाम 1 फरवरी से लागू होंगे। Company के LineUp में शामिल सभी Models के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे।

Tata Motors भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरर Company है। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी की थी। जानकारी के अनुसार, जनवरी 2022 से अब तक Company ने पांच बार दाम बढ़ाये हैं।











