Tech News: किआ सेल्टोस के दो नए वैरिएंट लॉन्च; जानिए

By
On:
Follow Us

Tech News: किआ इंडिया (Kia India) ने सेल्टोस के दो नए वैरिएंट GTX+ (S) और X-Line (S) लॉन्च किए हैं। दोनों ही वैरिएंट को पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

नई कार वॉइस कंट्रोल (voice control) के साथ पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम लेवल टू (Advanced Driver Assistance System Level -2) और 32 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स (safety features) के साथ आएगी। मिड साइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगुन, MG एस्टर और अपकमिंग सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस से होगा।

नए वैरिएंट को HTX+ और X-Line के बीच प्लेस किया गया है। इनकी कीमत 19.4 लाख रुपए और 19.6 लाख रुपए (ex-showroom) रखी गई है। 20 हजार रुपए एक्स्ट्रा पे करने पर दोनों वेरिएंट में 18-इंच के क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (electronic parking brake) और ब्लैक रूफ लाइनिंग (black roof lining) दी जाएगी।

 

ये भी पढ़िए- Tech News: 16GB रैम, i7 प्रोसेसर, 15.6 इंच डिस्‍प्‍ले के साथ Tecno के नए MEGABOOK T1 लैपटॉप लॉन्‍च; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News