Three siblings died due to drowning in Chhatarpur

By
—
On:
Follow Us

छतरपुर: Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खेत में बने पोखर नुमा गड्ढे में डूबने से तीन सगे भाई बहनों की दुखद मौत हो गई है। घटना प्रकाश बमोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हटवा गांव की है। भारी बारिश के चलते खेत में पानी का अधिक भराव था और पोखरनुमा 40 बाई 40 का 15 फीट गहरा गड्ढा खेत में मौजूद था जिसमें पानी भर गया।

यह भी पढ़ें: School Closed News Today: कल से 8 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थाएं, प्रशासन ने जारी किया आदेश

परिजनों ने लगाया आरोप

Chhatarpur News: तीनों भाई-बहन जिनकी उम्र लक्ष्मी 10 वर्ष तनु 8 वर्ष और लड़का लोकेंद्र 4 वर्ष का था। इस पोखर नमक गड्ढे में खेलते खेलते गिर गए। इसके बाद उनके डूबने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि, जब बारीगढ़ के ब्लॉक अस्पताल में तीनों बच्चों को लेकर पहुंचे तो लोकेंद्र जिंदा था, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। आनन-फानन में वे लोग लवकुश नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे,जहां डॉक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News