Today Live News and Updates 9th July 2025: PM मोदी का नामीबिया दौरा, स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी से हुआ भव्य स्वागत

By
On:
Follow Us

Today Live News and Updates 9th July 2025: PM मोदी का नामीबिया दौरा, स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी से हुआ भव्य स्वागत

Today Live News and Updates 9th July 2025: नामीबिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नामीबिया के राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने एक दूसरे से मुलाकात की। नामीबिया के विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विंडहोक स्थित स्टेट हाउस में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। नामीबिया में औपचारिक स्वागत के दौरान प्रधानमंत्री को 21 तोपों की सलामी दी गई।

 

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में 9 इनामी समेत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया गया कि,इन नक्सलियों पर कुल 28 लाख रुपये का इनाम था। लोन वर्राटू अभियान के तहत1 हजार से ज़्यादा नक्सलियों ने  सरेंडर किया है।

Today Live News and Updates 9th July 2025: भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई में आज कैबिनेट की अहम् बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार के सभी मंत्री, मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के सचिवों की मौजूदगी रही। आज की इस बैठक में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है।

Madhya Pradesh Cabinet Meeting Today

Today Live News and Updates 9th July 2025: जानकारी के मुताबिक़ यह बैठक भोपाल स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जानकारी के मुताबिक मूंग खरीदी के लिए मार्कफेड के 3500 करोड़ का कर्ज लेने, सरकार द्वारा कर्ज की गारंटी लेने, तय लक्ष्य से अधिक खरीदी गई मूंग का नुकसान भी सरकार वहन करने, कमजोर जनजातीय समूह वाले क्षेत्रों में 66 नए आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने और ऊर्जा विभाग के 200 अनुपयोगी पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाये जायेंगे।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News