Train Fire: ट्रेन के दो कोच में लगी भयंकर आग, मचा हड़कंप; जानिए इस घटना के बारे में

By
—
On:
Follow Us

Train Fire: मध्यप्रदेश में रविवार सुबह एक ट्रेन में आग लगने की बडी घटना सामने आई है। ये आग रतलाम से इंदौर जा रही डेमू ट्रेन के 2 कोच में प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन पर आग लगी।

गनीमत है कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना का वीडियो व जानकारी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Train Fire: 1 घंटे देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटना सुबह करीब 7 बजे की है। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के लगभग 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

Train Fire: ट्रेन के यात्री 6 किलोमीटर दूर पैदल गए

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेन में सवार यात्री नीचे उतरकर प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन से पैदल ही 6 किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित रत्नागिरी गए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

 

ये भी पढ़िए-

MP News: जानापाव में श्री परशुराम लोक एवं धाम बनाया जायेगा और प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड भी बनेगा; पढ़िए पूरी खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News