UP News: उत्सव की उमंग में स्वच्छता कर्मियों ने दिन रात निभाया संग, शाम से ही सफाई में जुटे; जानिए

By
On:
Follow Us

UP News: भारत (India) में सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाए जाने वाले दिवाली (Diwali) महापर्व का उत्सव हर ओर अपना शोर और छाप छोड़ जाता है। हर घर से लेकर पूरे शहर में हो रहे आयोजन स्थल तक उत्सवों के चलते काफी अपशिष्ट भी निकलता है।

ऐसे में इस बार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की ओर से चलाए गए ‘स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली (Swachh Diwali Shubh Diwali)’ अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई कर्मियों ने नागरिकों के लिए ‘उत्सव के शोर के बाद स्वच्छता वाली भोर’ सुनिश्चित करके पर्व के अनोखे उपहार स्वरूप भेंट दिया।कई इलाकों में सफाई कर्मचारियों ने वीडियो संदेश भी जारी किए और सभी नागरिकों को दिवाली (Diwali) की शुभकामनाएं देते हुए साथ मिलकर स्वच्छ और स्वस्थ दिवाली (Diwali) मनाने की अपील की। वहीं मेरठ के किथौर नगर पालिका में स्वच्छता कर्मियों ने कल शाम से शुरू किए गए काम को देर रात तक जारी रखा। टुंडला इलाके में जहां कुछ ज्यादा कचरा निकला, तो बाजारों में नगर निगम की ओर से जेसीबी के माध्यम से सफाई कराई। उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मऊ जैसे हिस्सों में भी दिन-रात जुटकर नागरिकों का पूरा संग निभाया और दिवाली (Diwali) की पूर्व संध्या से ही स्वच्छता पर जोर दिया। इतना ही नहीं, स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज जैसे इलाकों में तो स्वच्छताकर्मी दिवाली (Diwali) के बाद अगले दिन तड़के 5 बजे से ही साफ-सफाई संबंधी कार्यों के लिए सड़कों पर उतर गए।

इस तरह दिवाली (Diwali) जैसे रोशनी के पर्व वाली शाम ढली, तो देश भर के शहरों में नागरिकों को स्वच्छता वाली सुबह मिली।

UP News: उत्सव की उमंग में स्वच्छता कर्मियों ने दिन रात निभाया संग, शाम से ही सफाई में जुटे; जानिए

ये भी पढ़िए –

UP News: 202 करोड़ की 660 विकास परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण और शिलान्यास, मां विंध्यवासिनी के किये दर्शन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News