VIDEO सात दिन पहले बहन और फिर भाई को एक ही सांप ने डसा, मौत | Seven days ago, a sister and then a brother were bitten by the same snake and died

By
On:
Follow Us


बिस्तर पर सोते समय हुआ हमला

इस सांप के डसने से हुई मौत

शुक्रवार रात को गांव के निवासी लखन प्रसाद का 8 वर्षीय बेटा आर्यन रोज की तरह अपने बिस्तर पर सो रहा था। रात के सन्नाटे में किसी को भनक तक नहीं लगी कि वही बिस्तर जो उसके बचपन की नींदों का साथी रहा था, उसकी अंतिम नींद का स्थान बन जाएगा। अचानक आर्यन की तबियत बिगड़ी और शरीर अकडऩे लगा। घरवालों ने तत्काल बिस्तर की जांच की तो वहीं मरा हुआ एक जहरीला सांप मिला। बिना समय गंवाए आर्यन को लवकुशनगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की आंखों के सामने उनका लाल हमेशा के लिए चला गया। आर्यन की मौत के साथ ही लखन प्रसाद का पूरा परिवार शोक में डूब गया।

सात दिन पहले हुई थी बहन की मौत

बच्चे के शव के साथ परिजन

यह घटना और भी चौंकाने वाली तब बन गई जब पता चला कि आर्यन की 16 वर्षीय बहन पिंकी की मौत भी ठीक सात दिन पहले इसी सांप के काटने से हुई थी। पिंकी भी बिस्तर पर सोते समय सर्पदंश का शिकार बनी थी। उसे इलाज के लिए लवकुशनगर से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। परिजन जमुना प्रसाद का मानना है कि यह वही सांप था, जो पहले पिंकी की मौत का कारण बना और बाद में सात दिन तक उसी कमरे में छिपा रहा। समय पाकर उसने आर्यन को भी अपना शिकार बना लिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दो मासूमों को खोने के बाद लखन प्रसाद और उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। आंखों से लगातार बहते आंसू, कांपती आवाज के साथ परिवार अब सिर्फ खोए हुए लम्हों की यादें समेटे बैठा है। इस हृदयविदारक घटना के बाद रनमऊ गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, सभी की आंखें नम हैं। आर्यन और पिंकी को जानने वाला हर शख्स स्तब्ध है।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News