इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में 14 न्यायिक अधिकारियों; 12 वकीलों के नामों की सिफारिश

By
On:
Follow Us


उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के लिये 14 न्यायिक अधिकारियों और 12 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति विक्रम नाथ के तीन न्यायाधीशों के कॉलेजियम ने एक सितंबर को अपनी बैठक में 14 न्यायिक अधिकारियों और 12 अधिवक्ताओं को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इन 14 न्यायिक अधिकारियों में अजय कुमार-द्वितीय, चवन प्रकाश, दिवेश चंद्र सामंत, प्रशांत मिश्रा-प्रथम, तरूण सक्सेना, राजीव भारती, पदम नारायण मिश्रा, लक्ष्मी कांत शुक्ला, जय प्रकाश तिवारी, देवेन्द्र सिंह-प्रथम, संजीव कुमार, वाणी रंजन अग्रवाल, अचल सचदेव और बबीता रानी हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अनुशंसित 12 अधिवक्ताओं में विवेक सरन, अदनान अहमद, विवेक कुमार सिंह, गरिमा प्रसाद, सुधांशु चौहान, अबधेश कुमार चौधरी, स्वरूपमा चतुर्वेदी, जय कृष्ण उपाध्याय, सिद्धार्थ नंदन, कुणाल रवि सिंह, इंद्रजीत शुक्ला और सत्य वीर सिंह शामिल हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News