इस शख्स को तलाश रही थी 12 थानों की पुलिस, छतरपुर से गिरफ्तार हुआ धान घोटाले का मुख्य आरोपी |

By
On:
Follow Us

जबलपुर: Jabalpur News, जबलपुर में धान खरीदी के दौरान हुए घोटाले मामले में पुलिस ने घोटाले के मुख्य आरोपी नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक दिलीप किरार को छतरपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दिलीप किरार पर जबलपुर पुलिस ने 74 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ था। दिलीप किरार के खिलाफ जिले के 12 थानों में धान फर्जीवाड़े मामले में जिला प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें दिलीप किरार को तलाश कर रही थी।

read more:  पुणे की आईटी पेशेवर से ‘बलात्कार’ के लिए पकड़ा गया संदिग्ध उसका दोस्त था, खुद ली थी सेल्फी : पुलिस

2024 में समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में बड़ा घोटाला

बता दें कि जबलपुर में साल 2024 में समर्थन मूल्य पर हुई धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर हुआ था। जिसमें मुख्य रूप से यह बात सामने आई थी कि नागरिक आपूर्ति निगम के तत्कालीन जिला प्रबंधक दिलीप किरार समेत जिले के अनेक खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों और अन्य कर्मचारियों की मिली जुली सांठगांठ से फर्जी एंट्री करके धान की खरीदी दर्शाई गई थी। जबकि जांच के दौरान सैकड़ों क्विंटल धान खरीदी केंद्रों में कम पाई गई थी।

read more: कैम्पस एक्टिववियर की श्रीलंका में दस्तक, हमीदिया समूह के सिग्नेचर के साथ की साझेदारी

30 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला जबलपुर में पाया गया

धान उपार्जन और परिवहन में अधिकारियों और कुछ मिलर्स की सांठगांठ से 30 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला जबलपुर में पाया गया था। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश के बाद जिले के 12 थानों में दिलीप किरार समेत 74 लोगों के खिलाफ घोटाले में लिप्त होने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई थी।

जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं, आरोपियों को पकड़ने के लिए जबलपुर पुलिस ने पांच पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। जिसमें 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह जानकारी एएसपी, जबलपुर सूर्यकांत शर्मा ने दी है।

read more: चेक गणराज्य में बिजली गुल, प्राग में सार्वजनिक परिवहन बाधित

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News