केरल: मुख्यमंत्री विजयन ने बाढ़ में फंसे 18 पर्यटकों को बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश से मदद मांगी

By
On:
Follow Us


केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया कि वह पहाड़ी राज्य में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे दक्षिणी राज्य के 18 पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने बताया कि कोच्चि की एक एजेंसी द्वारा आयोजित एक टूर का हिस्सा यह समूह हिमाचल प्रदेश के कल्पा में फंसा हुआ है।
विजयन ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पर्यटकों को बचाने और उनकी सुरक्षित केरल वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, केरल के अधिकारी इस प्रयास में समन्वय के लिए हिमाचल प्रदेश के अपने समकक्षों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
मुख्यमंत्री ने फंसे हुए लोगों की सुरक्षा और उनकी सुगम वापसी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री विजयन ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ केरल की एकजुटता व्यक्त की।
अधिकारियों के अनुसार, यह समूह 25 अगस्त को केरल से मनाली के लिए रवाना हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक केरल के विभिन्न हिस्सों से हैं।



Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News