ठेके के बाहर डॉक्टर’, Jahrili Sharab का ऐसा डर! बिना चेकअप नहीं मिलेगी शराब, और कहीं देखी है ऐसी व्यवस्था?

By
—
On:
Follow Us

भोपाल: आपने समय पर इलाज़ न मिलने अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से मौतों और उसके बाद हंगामे की कई ख़बरें एमपी से सुनी होंगी, लेकिन यदि आप शराबी हैं और एमपी के सागर में रहते हैं तो आपको VIP ट्रीटमेंट मिलेगा। आप कतई फ़िक्र मत करिए, आपको दारु दूकान के बाहर डॉक्टर बैठे मिलेंगे, जो आपकी सेहत पहले जांचेगे फिर क्लीन चिट देंगे कि जाइए बन जाइए बेवड़े और छक कर पीजिये। सागर में जगह जगह शराब दुकानों के बाहर हेल्थ कैम्प की तरह बैठी डॉक्टर की टीम अरबी और फ़ारसी शब्द के युग्म से बने मुहावरे दवा-दारु को साकार कर रही है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में सागर ज़हरीली शराब से मौतों को लेकर बेहद बदनाम हुआ। सरकारी आंकड़ा कहता है कुल 15 मौतें हुई, जबकि ख़बरें तो 26 मौतों की तक आईं। लिहाज़ा प्रशासन ने अब काट तलाश ली है। शराबियों की रिपोर्ट उनके पास पहले ही है। ख़ुदा-न-खास्ता यदि वे शराब पीकर मर गए तो स्वास्थ्य विभाग फ़ौरन रिपोर्ट दिखाकर मौत की असल वज़ह बता देगा। कांग्रेस इस अज़ब-गज़ब कारनामें को देखकर क्या तंज़ कर रही है आप ख़ुद ही सुन लीजिये।

भाजपा कहे भी तो क्या स्थानीय प्रशासन की इस बकवास मुहिम के पक्ष में खड़े होना उसकी मज़बूरी है क्यूंकि सरकार उसी की है। भाजपा ने सुविधाजनक तर्क तलाशा कि जहां भी अवैध शराब का कारोबार पकड़ा गया। कारोबारी कांग्रेसी ही निकला अब यदि प्रशासन लोगों की सेहत के लिए डॉक्टर बैठा रहा है तो ग़लत क्या है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल हेल्थ अकाउंट की रिपोर्ट कहती है कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में एमपी देश में बदतर है। देश में उसका स्थान 27 वां है। डॉक्टर कम हैं स्वास्थ्य सुविधाएं कम हैं। हेल्थ पर किया जाने वाले खर्च भी बहुत कम है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसे बेवकूफ़ी भरे कदम को क्यूँ प्रमोट कर रहा है स्थानीय प्रशसन? सवाल ये कि कोई आम मरीज उस वक्त अस्पताल जाएगा तो उसे क्या जवाब मिलेगा कि डॉक्टर साहब दारु दूकान पर हैं? सवाल ये भी कि क्या बदनामी के दाग़ धोने का ये तरीक़ा ठीक है।

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News