A cache of ancient weapons was discovered during excavation in Morena, police have seized items and called in Archaeology Department

By
—
On:
Follow Us

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पहाड़गढ़ क्षेत्र अंतर्गत पनिहारी गांव में एक पुरानी गढ़ी हवेली की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे दबे प्राचीन हथियार मिले हैं (Morena Old Haveli Excavation News)। खुदाई के दौरान मिले हथियारों को लेकर सभी तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल, सोमवार को नवनिर्माण के लिए चल रही खुदाई में मजदूरों को धातु की एक पतली नाल वाली छोटी तोप, तोप के करीब 30 छोटे गोले और कुछ धातु की कड़ियां मिलीं। इसके बाद हवेली के मालिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहाड़गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुरामहत्व के इस पूरे सामान को जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवा दिया है। अब पुरातत्व विभाग की टीम आकर इन अवशेषों का वैज्ञानिक परीक्षण करेगी, जिससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह तोप और गोले किस कालखंड और रियासत से जुड़े हैं।

खुदाई के दौरान मिला धातु का सामान

मिली जानकारी के अनुसार, पनिहारी गांव स्थित पुरानी गढ़ी हवेली में आनंद सिंह सिकरवार और बलवीर सिंह सिकरवार द्वारा नवनिर्माण कार्य के लिए बुलडोजर से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के भीतर मजदूरों को कुछ ठोस धातु की वस्तुएं दिखाई दीं। जब सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाकर देखा गया, तो वहां छोटी तोप के गोले और एक पतली नाल की तोप दबी हुई मिली।

पुरातत्व विभाग करेगा वस्तुओं की जांच

पुरातात्विक महत्व की वस्तुएं मिलने की भनक लगते ही हवेली के लोगों ने तत्काल पहाड़गढ़ पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी वस्तुओं को अपने कब्जे में ले लिया। पहाड़गढ़ थाना प्रभारी सोनपाल तोमर ने बताया कि खुदाई में मिले पूरे सामान को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है। बरामद सामग्री में एक तोप की पतली नाल, तोप के कुछ छोटे गोले और कसने वाली धातु की कड़ियां शामिल हैं। पुलिस ने इस संबंध में पुरातत्व विभाग को सूचना भेज दी है, ताकि विशेषज्ञों द्वारा इनका परीक्षण कराया जा सके।

खुदाई में प्राचीन वस्तुएं या खजाना मिले तो क्या है कानून?

क्या कहता है कानून?

भारत में लागू ‘भारतीय निखात निधि अधिनियम, 1878’ के तहत यदि किसी व्यक्ति को जमीन की खुदाई में 10 रुपये से अधिक मूल्य की कोई प्राचीन वस्तु, सिक्के, हथियार या कलाकृति मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला कलेक्टर या नजदीकी पुलिस थाने को देना अनिवार्य है।

क्या सूचना न देने पर हो सकती है कार्रवाई?

ऐसी वस्तुओं को छिपाना, बेचना या नष्ट करना कानूनन अपराध है। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुरातत्व विभाग (ASI या राज्य पुरातत्व संचालनालय) वस्तु की प्राचीनता (100 वर्ष से अधिक पुरानी होने पर पुरावशेष माना जाता है) की जांच करता है।

क्षेत्र का रहा है ऐतिहासिक संदर्भ

चंबल और पहाड़गढ़ का यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से सिकरवार और अन्य स्थानीय गढ़ियों (छोटी रियासतों/जमींदारियों) का केंद्र रहा है, जहां सुरक्षा के लिए छोटी तोपों और पारंपरिक हथियारों का इस्तेमाल आम था।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News