देश में 335 नए पॉजिटिव मामलों के साथ एक्टिव केस 1701 पार

By
On:
Follow Us

Covid-19 :  देश में सर्दी आते ही कोरोना मरीजों की संख्या फिर से बढ़ गई है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में रविवार को 335 नए कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में आज 335 नए कोविड-19 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1701 हो गई है।

कोरोना से 5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

वहीं रविवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक आपको बता दें की भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 हो गई है, जबकि देश में अब तक 5 लाख 33 हजार 316 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मरीजों की क्या है रिकवरी रेट ?

इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। देश में 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट 98.81 फीसदी हो गया है। देश में अब तक COVID-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News