नरसिंहपुर जिला अस्पताल में दिनदहाड़े प्रशिक्षु नर्स की गला रेत कर हत्या |

By
—
On:
Follow Us

नरसिंहपुर (मप्र), 27 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिनदहाड़े 23 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी हत्याकांड को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कौन है और किस वजह से उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

नरसिंहपुर कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने एक प्रशिक्षु नर्स की चाकू से हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है।

उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा किया जा रहा है और आरोपी की तलाश में शहर की घेराबंदी की गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और किस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, यह जांच का विषय है।

नरसिंहपुर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जी सी चौरसिया ने कहा कि मृतक का नाम संध्या ठाकुर है और वह जिला अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही थी।

उन्होंने कहा, ‘मैं अपने ऑफिस में था तभी अचानक चीख पुकार मचने लगी और लोगों को यहां-वहां भागते देखा। हमारी ही अस्पताल की ट्रेनी नर्स संध्या खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। आरोपी ने गला रेतकर हत्या की और भाग गया।’

उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।

भाषा सं ब्रजेन्द्र शोभना

शोभना

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News