‘बच्चे हो पांच’.. बयान की आंच! कांग्रेस विधायक के बोल पर बवाल, आबादी को सियासी हथियार बनाना कितना सही?

By
—
On:
Follow Us

इन दिनों देश भर में जनजातीय समाज को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को ने आदिवासी समाज को कुछ ऐसी ही सलाह दे डाली, जिस पर नई बहस छिड़ गई है। उन्होंने कम से कम 5 बच्चे पैदा करने की अपील की है। कांग्रेस ने उनके बयान को आदिवासी हितों की चिंता बताया, तो बीजेपी ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया। सवाल है कि दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में बार-बार जनसंख्या बढ़ाने वाले बयान क्यों आते रहते हैं।

पुष्पराजगढ़ से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल मार्को आदिवासियों को 5 बच्चे पैदा करने की सलाह दे रहे हैं। अनूपपुर में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैगा, सहरिया और भारिया जैसी विशेष जनजातियों की आबादी घटने का तर्क देते हुए समाज को अपनी जनसंख्या बढ़ाने की अपील की है। पांच बच्चों वाली इस सलाह पर कांग्रेस ने अपने विधायक का साथ दिया तो दूसरी ओर बीजेपी का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण सबकी जिम्मेदारी है.. यही बात साधु-संत कहते तो कांग्रेस हल्ला मचा देती।

सवाल ये है कि क्या वाकई जनजातियों की आबादी घट रही है और यदि ऐसा है तो क्या इसका समाधान हर परिवार को पांच बच्चे पैदा करने का टारगेट देना है? फिलहाल जनसंख्या के गणित पर सियासी समीकरण हावी होता दिख रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News