Sehore Triple Murder: Husband, Wife and Son Found Dead Inside Their Home in Budhni

By
—
On:
Follow Us

Sehore Triple Murder मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या हो गई है। तीनों के शव घर पर खून से लथपथ मिले हैं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इधर घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर आरोपी ने किस वजह से वारदात को अंजाम दिया है।

घर में घुसकर तीनों की बेरहमी से हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधनी के वार्ड नंबर 12 का है। जहां ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। जहां एक ही परिवार घर पर सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब घर में तीन लोगों के शव मिलने की जानकारी सामने आई, तो आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पति-पत्नी और बेटा की हत्या

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर घटना स्थल पहुंची गई और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या किए जाने से पुलिस भी मामले को गंभीरता से ले रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम घटनास्थल से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। वारदात किस तरीके से अंजाम दी गई और इसमें कितने लोग शामिल हो सकते हैं, इन तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने घर में किस तरह प्रवेश किया और हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News