भिंड में ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चे घायल |

By
—
On:
Follow Us

भिंड (मप्र), 22 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मारी दी, जिससे उसपर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा रात करीब 11:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 719 पर खेरिया बाग के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है।

मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि सिरसी थाना क्षेत्र के निवासी उमेश राजावत अपनी पत्नी यशोदा राजावत और बच्चों के साथ ऑटो में सवार होकर मेहगांव की तरफ जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसी समय ग्वालियर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

शर्मा ने कहा कि हादसे में उमेश और यशोदा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके तीन बच्चे कान्हा राजावत (14), शिवा राजावत (12) और बिट्टू (4) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल मेहगांव उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।’

भाषा सं ब्रजेन्द्र शोभना जोहेब

जोहेब

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News