मप्र:कनाडा-अलास्का की ‘क्रूज’ यात्रा के नाम पर ठगी, फर्जी हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाली महिला गिरफ्तार

By
—
On:
Follow Us

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 नवंबर (भाषा) ‘क्रूज’ के जरिये कनाडा और इससे सटे अमेरिका के अलास्का की यात्रा कराने के नाम पर इंदौर के एक परिवार से 14.38 लाख रुपये ठगकर उसे फर्जी हवाई टिकट उपलब्ध कराने के आरोप में 28 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान पूजा सिंह उर्फ पूजा तिवारी (28) के रूप में हुई है और वह हरियाणा के फरीदाबाद शहर की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ क्रूज के जरिये कनाडा और अलास्का की यात्रा की योजना बनाई थी।

त्रिपाठी ने बताया,‘‘एक परिचित के माध्यम से शिकायतकर्ता की पूजा सिंह से मुलाकात हुई। उसने उसे कम शुल्क में पर्यटक वीजा, क्रूज आरक्षण, होटल और हवाई टिकट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।’’

डीसीपी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने 2025 में नवंबर-दिसंबर में पीड़ित व्यक्ति से कुल 14.38 लाख रुपये प्राप्त किए और फर्जी पीएनआर वाले हवाई टिकट भेजकर उससे सारे संपर्क तोड़ लिए।

उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत पूजा सिंह को गिरफ्तार किया।

डीसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ठगी की रकम की बरामदगी में भी जुटी है।

भाषा हर्ष

राजकुमार

राजकुमार

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News