धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर के कोटेश्वर में आज देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं (Dhar Road Accident News)। दरअसल, रात्रि जागरण देखने जा रहे एक बाइक पर सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चियां और एक 20 वर्षीय युवक शामिल है। मृतक आपस में चचेरे भाई बहन थे।
कैसे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा?
बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां और युवक स्प्लेंडर बाइक से ग्राम कानवन थाने के ग्राम पांदा से अपनी बहन के यहां कोटेश्वर में आयोजित रात्रि जागरण में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मिनी लोडिंग वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों बच्चियों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि बालक लोडिंग वाहन के नीचे फंस गया ओर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
मृतकों की पहचान आनंदी 15 वर्ष, भूरी 13 वर्ष, सुहानी 8 वर्ष और शुभम मेड़ा 20 वर्ष के रूप में हुई है। इनमें दो सगी बहनें और उनके चचेरे भाई-बहन शामिल हैं। सभी ग्राम पांदा, थाना कानवन के निवासी थे। सूचना पर कानवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी पारुल बेलापुरकर ने हादसे की जानकारी दी। पुलिस की टीम ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को हादसे की सूचना भी दे दी है। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम छा गया है।
अनूपपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो
वहीं, अनूपपुर जिले में भी सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा जैतहरी-वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर छुलहा गांव के पुराने रेलवे फाटक के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ। बोलरो की ट्रक से टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जैतहरी थाना क्षेत्र के धनगवां गांव निवासी एक युवक सेना में पदस्थ था। उसके ट्रेन से अनूपपुर पहुंचने पर बड़ा भाई गांव के तीन अन्य युवकों के साथ बोलेरो लेकर उसे लेने अनूपपुर रेलवे स्टेशन आया था। स्टेशन से जवान को लेकर सभी बोलेरो से धनगवां लौट रहे थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
