भोपाल, 20 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया और कहा कि यह ऐसा दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मां का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव में निधन हो गया। पौड़ी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से उनके निधन की पुष्टि की।
यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का जाना वह दुःख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है। मां का स्थान जीवन में कोई नहीं ले सकता।’’
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं।
यादव ने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम जी दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’’
भाषा ब्रजेन्द्र
मनीषा
मनीषा
