मप्र: सीहोर के बुदनी में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या

By
—
On:
Follow Us

सीहोर (मध्यप्रदेश), 18 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले की बुदनी तहसील के वार्ड संख्या 12 में हुई।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) रवि शर्मा और थाना प्रभारी सुनील ठाकुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का ‘‘बारीकी से’’ निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि तीनों मृतकों के सिर पर गहरी चोटों के निशान मिले हैं और प्रारंभिक जांच में उनकी हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि परिवार के तीनों सदस्य रात में अपने घर में सो रहे थे और अज्ञात हमलावरों ने संभवत: इसी दौरान उनकी हत्या कर दी।

शर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि हत्या किसने और क्यों की, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

भाषा सं ब्रजेन्द्र

सिम्मी

सिम्मी

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News