मौसम अलर्ट: जानिए, अगले कुछ घंटे में किस-किस जिले में बारिश व वज्रपात के आसार

By
Last updated:
Follow Us

मौसम के मिजाज के अचानक बदलाव और बेमौसम बारिश का क्रम पूरे मध्यप्रदेश में इन दिनों चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 9 मार्च को मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बारिश व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, दामोह, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, कटनी, सिंगरौली, उमरिया समेत कुछ जिलों में बिजली के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। साथ ही इस दौरान हवा भी 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के आसार हैं।

सिंगरौली के बैढन में तो गुरुवार शाम करीब 4 बजे तक मे अचानक घना कोहरा छाने लगा था।

जबकि, सतना, रीवा, पन्ना व सीधी जिले में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। यहाँ हवा की गति 65 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

इसी प्रकार से डिंडोरी, अनूपपुर, सागर, नर्मदापुरम, दतिया, नरसिंहपुर, निवारी, टीकमगढ़ में हल्की बूंदाबांदी व हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं।

 

ये भी पढ़िए-

विंध्य आजतक खास: “कुके कोयलिया काली”

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News