राष्ट्रीय ध्वज जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया सामने; पुलिस ने जांच शुरु की |

By
On:
Follow Us

भोपाल, पांच जुलाई (भाषा) सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने शनिवार को एक जांच शुरू की, जिसमें कूड़े के एक ढेर पर कई तिरंगे जलते हुए दिखे।

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल और वार्ड 50 की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद सुषमा बबिशा ने पुलिस से संपर्क किया और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

त्रिपाठी ने इस घटना के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जो वार्ड 50 के कार्यालय के पास एक कूड़े के ढेर पर हुई, जहां नगर निगम कूड़ा जलाता है।

शाहपुरा पुलिस थाने के उप निरीक्षक हरीश गुजरबोस ने कहा, ‘‘इस संबंध में दो शिकायतें मिली हैं। इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।’

भाषा दिमो अमित सुरेश

सुरेश

Source link

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News