Sidhi News: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर कर्मचारी उतरे हड़ताल पर; जानिए क्यों

By
—
On:
Follow Us

Sidhi News: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट (ultratech cement plant) सीधी जिले (Sidhi district) के रामपुर नैकिन (Rampur Naikin) जनपद पंचायत अंतर्गत बघवार गांव (Baghwar village) में संचालित है। पिछले 7 दिनों से कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। इसी को लेकर वे हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम हड़ताल जारी रखेंगे।

यूनियन के अध्यक्ष नीलेश तिवारी ने शुक्रवार को निर्णय लिया कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है, इसलिए उन्होंने हड़ताल को भूख हड़ताल में बदल दिया। 21 जुलाई से हड़ताल चल रही है। जहां कर्मचारी अपनी 6 प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

जानकारी देते हुए अनशन पर बैठे नीलेश तिवारी ने कहा कि जमीन से काम करने वाले मजदूरों को अविलंब नियमित किया जाये। 5 साल तक सेवा दे चुके सीएच और सप्लाई वर्करों को तुरंत कंपनी रोल में शामिल किया जाना चाहिए।

कर्मचारियों के द्वारा माँगे

कंपनी प्रबंधन द्वारा दर्ज कराया गया झूठा मुकदमा वापस लिया जाये। जिन किसानों की नौकरियां बची हैं, वे तुरंत उनसे जुड़ें। आकस्मिक मृत्यु वाले कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाये। ईएसआई मेडिक्लेम का तुरंत निष्पादन किया जाए।

Sidhi News: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट पर कर्मचारी उतरे हड़ताल पर; जानिए क्यों
photo by google

आम आदमी पार्टी ने किया हड़ताल का समर्थन

भूख हड़ताल को लेकर अब आम आदमी पार्टी के नेता अनिंद्र मिश्रा ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा, अगर ये मैनेजमेंट अथॉरिटी हमारी मांग नहीं सुनेगी तो हमारी पार्टी आंदोलन करेगी।

 

ये भी पढ़िए-  Tribal Woman: प्रेमवती के साहस का कमाल जानकर हो जाएंगे हैरान; पढ़िए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News