Fashion Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने

By
On:
Follow Us

Fashion Jewellery: हल्के-आकर्षक नेकलेस (Light-appealing necklaces) और पेंडेंट ने भारी-भरकम जेवरों के चलन को पीछे कर दिया है। नई-नई डिजाइन में आए पेंडेंट हर उम्र में हर ड्रेस के साथ कैरी किए जा सकते हैं।

कई तरह के नेकलेस (Many types of necklaces)और पेंडेंट इन दिनों ट्रेंड में हैं। ये अलग-अलग आउटफिट के लिए अलग-अलग डिजाइन में मौजूद हैं। आप अपनी पसंद के कपड़ों के साथ ये हल्के पेंडेंट कैरी करके खूबसूरत दिख सकती हैं। खास बात यह कि इन नेकलेस और पेंडेंट को हर उम्र की महिला, चाहे वह गृहिणी हो, नौकरीपेशा हो या कॉलेज गोइंग गर्ल, सभी अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। ये अन्य आभूषणों से बेहद हल्के होते हैं, इसलिए इनको आप हर तरह के कपड़ों, जैसे कि सूट, साड़ी, लहंगा और जींस-टॉप पर पहन सकती हैं।

खास बात यह कि इन नेकलेस और पेंडेंट (necklaces and pendants) को हर उम्र की महिला, चाहे वह गृहिणी हो, नौकरीपेशा हो या कॉलेज गोइंग गर्ल, सभी अपनी पसंद के हिसाब से पहन सकती हैं। ये अन्य आभूषणों से बेहद हल्के होते हैं, इसलिए इनको आप हर तरह के कपड़ों, जैसे कि सूट, साड़ी, लहंगा और जींस-टॉप पर पहन सकती हैं।

लेयर्ड पेंडेंट (layered pendant)

लेयर्ड पेंडेंट (layered pendant) की खास बात यह है कि यह चेन के साथ कई अन्य मैटेरियल में आते हैं। जिन महिलाओं को चेन पहनने पर गले में खुजली और लाल चकत्ते पड़ते हैं, वे लेयर्ड पेंडेंट पहन सकती हैं। लेयर्ड पेंडेंट मुख्यत: तीन लेयर का होता है, मगर अब यह कई लेयर में भी उपलब्ध है, इसलिए आप अपनी पसंद से कितनी ही लेयर का पेंडेंट खरीद सकती हैं। इस पेंडेंट को आप सूट और सिंपल साड़ी पर पहन सकती हैं। हाई नेक टॉप पर यह पेंडेंट सबसे ज्यादा फबता है। आजकल कॉलेज की लड़कियां इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी गर्दन की शोभा को और बढ़ा देता है।

Fashion Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने
Photo by Google

फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट

ये पेंडेंट दिखने में बहुत खूबसूरत और क्लासी होते हैं और हर आउटफिट के साथ फिट होते हैं। इस साल सबसे ज्यादा ट्रेड में सूरजमुखी डिजाइन वाला फ्लोरल लेयर्ड पेंडेंट रहा, लेकिन अब ये डेजी और अन्य फ्लोरल डिजाइन में भी आने लगे हैं। इन पेंडेंट की खास बात यही है कि ये आपके हर आउटफिट पर अपने नाम की तरह ही खिलते हैं।

Fashion Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने
Photo by Google

पर्ल पेंडेंट

यह एक सदाबहार पेंडेंट है, जो अधिकतर महिलाओं को पसंद आता है। इस कारण यह हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। ये पेंडेंट मोतियों के साथ और चेन, दोनों डिजाइन में आते हैं। विवाहित महिलाएं इसे किसी भी कार्यक्रम में साड़ी के साथ पहन सकती है, तो कामकाजी महिलाएं भी इसे सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। यह पेंडेंट आम से आम और खास से खास समारोह में आपके लुक को आकर्षक बना देता है।

Fashion Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने
Photo by Google

रत्न पेंडेंट

अगर आप रत्न पहनने का शौक रखती हैं तो यह पेंडेंट आपके लिए ही है। यह पेंडेंट आप अपनी पसंद और राशि के अनुसार भी पहन सकती हैं। हीरा रत्न एक पेंडेंट के रूप में हमेशा ही पसंद किया जाता है, जिसे आप हर तरह के पहनावे के साथ कैरी कर सकती हैं। ये पेंडेंट हमेशा ही आपको क्लासी लुक देते हैं।

Fashion Jewellery: भूल जाएं भारी ज्वेलरी, चलन में हैं इस तरह के गहने
Photo by Google

ये भी पढ़िए- Fashion News: अगर आप सफ़ेद कपड़ो में स्टाइलिश दिखना चाहती है तो ट्राई करे प्रियंका जैसी ड्रेस; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

Live TV