Cricket News: वेस्टइंडीज से भारत की हार से खफा हैं दिग्गज; जानिए खबर

By
On:
Follow Us

Cricket News: भारत (India) की हार से कई पूर्व क्रिकेटर चिंतित हैं है और उनका मानना ​​है कि जो टीम विश्व कप नहीं खेल रही हो उसके खिलाफ सीरीज हारना दुर्भाग्यपूर्ण है।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत तो जीत के साथ की, लेकिन दौरे का अंत शर्मनाक हार के साथ हुआ। भारत ने टेस्ट और वनडे सीरीज जीती, लेकिन टी20 सीरीज 2-3 से हार गई। वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज के आखिरी और निर्णायक मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया और लगातार 12 सीरीज जीतने के बाद भारत कैरेबियाई टीम से एक सीरीज हार गया। इरफान पठान ने भारत की हार पर लिखा वेस्टइंडीज टीम को सीरीज में अच्छी जीत के लिए बधाई! टीम इंडिया को इस हार पर जरूर विचार करना चाहिए, क्योंकि निचली रैंकिंग वाली टीम से हारना वाकई चिंताजनक है।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने पिछले एक दशक में आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लेकिन इस सीरीज में भारत (India) की हार निराशाजनक है।

ये भी पढ़ें –

Cricket News: वेस्टइंडीज से सीरीज हारने के बाद हार्दिक पंड्या का अजीब बयान; जानिए खबर

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News