PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अयोध्या (Ayodhya) में 8 किमी लंबा रोड शो (Road Show किया। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट (Maharishi Valmiki Airport) से शुरू हुआ रोड शो अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) जंक्शन पर खत्म हुआ।
यहां मोदी (Modi) ने अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) जंक्शन का उद्घाटन किया। रोड शो के दौरान दोनों किनारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मोदी (Modi) का स्वागत हुआ। करीब एक लाख लोगों ने 51 जगहों पर PM का स्वागत किया। अयोध्या (Ayodhya) में आज सिर्फ राम के जयकारे और भजन गूंज रहे हैं। 12 जगहों पर संत-महंत और 23 संस्कृत विद्यालयों के 1895 वैदिक छात्रों ने मंत्र और शंख ध्वनि से स्वागत किया। इसके बाद मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) एयरपोर्ट का इनॉगरेशन करने पहुंचेंगे। इसके अलावा PM 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
ड्रोन से शहर की निगरानी की जा रही है। पूरे शहर को सजाया गया है। मोदी (Modi) तीसरी बार राम नगरी पहुंचे हैं। पहली बार वह 5 अगस्त, 2020 को राम मंदिर भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) में शामिल हुए थे। इसके बाद 23 अक्टूबर, 2022 को दीपोत्सव में हिस्सा लिया था।
ये भी पढ़िए- PM Modi: अनुच्छेद 370 और 35 (ए) पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संबंध में; जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा?