MP News: तेलंगाना में फसे हुये सतना के मजदूरों की हुई घर वापसी; जानिए पूरा मामला

By
On:
Follow Us

MP News: सतना जिले (Satna district) के 15 मजदूर (laborers) तेलंगाना राज्य (Telangana state) के खंम्मम जिला (Khammam district) अंतर्गत तल्लाड़ा कस्बे में मिर्ची तोड़ने (plucking chillies) का कार्य करने के लिये गये थे।

बता दे कि मामला ये है कि इन मजदूरों (laborers) को चित्रकूट के एक व्यक्ति द्वारा ले जाया गया था और वहां से वह व्यक्ति पैसे लेकर मजदूरों (laborers) को उनके हाल पर छोड़ आया था। मजदूरों (laborers) के खाने-पीने की सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी और जबरन मिर्ची तोड़ने (plucking chillies) का काम भी कराया जा रहा था। उन्होने बताया कि 2 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से इन 15 मजूदरों (laborers) के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई।

मजदूरों (laborers) की सकुशल वापसी में श्रम विभाग (Labor Department) के निरीक्षक हेमंत डेनियल, नरेश पटेल, अनुराग प्रताप सिंह, मनोज कुमार यादव, पुष्पेंद्र धुर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिस पर संज्ञान लेते हुये कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा श्रम विभाग (Labor Department) को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया। श्रम विभाग (Labor Department) द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये फंसे हुये सभी मजूदरों की जानकारी एकत्रित की गई और श्रम विभाग (Labor Department) के अधिकारियों द्वारा थाना तल्लाड़ा (तेलंगाना) के स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर मजदूरों (laborers) की स्थिति से अवगत कराया गया।

सभी मजूदर हुये घर को रवाना

तत्पश्चात 2 फरवरी को ही फंसे हुये मजदूरों (laborers) को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। श्रम विभाग (Labor Department) सतना और तेलंगाना पुलिस (Telangana Police) की सहायता से सभी मजूदर (laborers) 4 फरवरी को ट्रेन के माध्यम से सतना के लिये रवाना हो चुके हैं।

ये भी पढ़िए-

MP News: शिक्षा वित्तीय सहायता योजना के आवेदन की अंतिम तिथि; जानिए खबर

MP News: किसान को इन छोटे प्रयास से मिलेंगे 12 हजार रुपए; जानिए खबर में

Singrauli Breaking: अधिवक्ता संघ वैढ़न में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पद के चुनावी मैदान में कौन-कौन?; जानिए

Miniratna NCL: कृष्णशिला खदान में ओबी कंपनी KNI की साइट पर हादसा, श्रमिक की मौत; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News