Singrauli News: सवारी लेकर जा रहे टैक्सी ड्राइवर के सीने में अचानक उठा दर्द और मौत हो गई; जानिए

By
On:
Follow Us

Singrauli News: सिंगरौली जिले (Singrauli District) में एक टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) जब सवारी लेकर जा रहा था तो अचानक उसके सीने में दर्द उठा और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार की सिंगरौली जिले (Singrauli District) के वैढ़न (waidhan) की है और मृतक वैढ़न (waidhan) गनियारी में प्रधानमंत्री आवासीय वसंत विहार कॉलोनी निवासी करीब 51 वर्षीय उमेश गुप्ता है। घटना के लेकर बताया जा रहा है कि टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) उमेश की मौत के पहले उनके सीने में अचानक दर्द उठा था, जब वह टैक्सी ड्राइव (Taxi drive) कर रहे थे। ऐसे में उमेश के साथ हुई इस घटना को जिसने सुना वह दहशत में आ जा रहा है। बताया जा रहा है कि टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) उमेश सोमवार की सुबह करीब 4 बजे बरगवां रेलवे स्टेशन जब जा रहे थे, वह वैढ़न में कॉलेज मोड़ के आसपास पहुंचे तो अचानक उनके सीने में असहनीय दर्द उठा। जिससे वह गाड़ी ड्राइव करने में पूरी तरह से असमर्थ हो गये। ऐसे में टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) को तत्काल वंदना हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें गाड़ी में ही चेक किया और वह मृत मिले।

कहा जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही टैक्सी ड्राइवर (Taxi driver) उमेश गुप्ता की सांसें थम गई थीं। वहीं, सीने में उठे दर्द को हार्ट अटैक माना जा रहा है।

 

ये भी पढ़िए- Singrauli News: बालिका सशक्तीकरण अभियान, बेस लाइन सर्वे का हुआ आयोजन; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

कुछ छूट न जाए ....

Leave a Comment

Breaking News