MP News: धारदार हथियार से गाय का पैर काटने वाले 2 नामजद आरोपियों पर बरगवा पुलिस ने लिया एक्शन; जानिए

By
On:
Follow Us

MP News: बरगवा थानाक्षेत्र (Bargwa police station area) के मझौली गांव (Majhauli village) से क्रूरता की ऐसी तस्वीर निकलकर सामने प्रकाश में आई है।

जिसे देखने के बाद लोगों में जबरजस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने पशु क्रूरता के तहत आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी रामानुज पनिका पिता रामनाथ पनिका उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम मझौली थाना बरगवां ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20/06/2024 को समय करीबन 07:00 बजे सुबह मै गाय चरने के लिये गांव में छोडा दिया था। समय करीबन 11:30 बजे दिन हल्ला गोहार कि आवाज आई तो मैं अपने घर से बाहर निकला। देखा कि मेरी गाय को मेरे गावं के ही राजकुमार बैस और हंसलाल बैस दौडा रहे थे। जहां राजकुमार अपने हाथ मे बलुआ लिया था। वहीं हंसलाल वैस अपने हाथ मे लाठी लिया था। तब मैं पूछा कि क्यो मेरी गाय को दौडा रहे हो तो दोनो लोगो ने अपने हाथ में लिये बलुआ-लाठी से मेरी गाय को पैरो में मार दिया। जिससे आगे और पीछे के पैर कट गए है।

फरियादी की रिपोर्ट पर बरगवा पुलिस (Bargwa police) ने आरोपीगण राजकुमार बैस और हंसलाल बैस दोनो नामजद आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 0547/2024 भा.द.स.1860 की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

 

ये भी पढिए-

MP News: पुलिस अधिकारी बता कर लूटे 12 लाख रुपए; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

Leave a Comment

Breaking News