Singrauli breaking: NCL की ब्लाटिंग से जर्जर हुआ मकान नहीं झेल पाया बारिश और गिर गया; जानिए 

By
—
On:
Follow Us

Singrauli breaking: सिंगरौली (Singrauli) के मोरवा के अधिकांश मकान मिनिरत्न एनसीएल (Miniratna NCL) के ब्लास्टिंग के कारण जर्जर स्थिति में हो गए हैं। ऐसे में लगातार हो रही बरसात से मकानों के धराशाही होने का खतरा बना हुआ है। 

शनिवार सुबह भी भगत सिंह कॉलोनी स्थित मनमोहन शर्मा पिता लक्खाराम शर्मा के मकान का एक हिस्सा बरसात के कारण गिर गया। गनीमत यह रही कि उसे समय उस कमरे में कोई नहीं था। बताया जाता है कि मकान के पिछले हिस्से में बने कमरे में मनमोहन शर्मा के भाई विपिन शर्मा सोया करते है, परंतु नाइट शिफ्ट में ड्यूटी होने के कारण वह घर पर नहीं थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब यह घटना घटी तो उनके परिजनों ने उन्हें सूचित किया। घर पहुंच के घर की स्थिति देख वह आवाक रह गए। घर के एक हिस्से की दीवार पूरी तरह धराशाही हो गई थी, जिस कारण पीछे की दीवार समेत एक कमरे में रखा टीवी, कंप्यूटर समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान का पिछला हिस्सा जो गिरा वह टीन सेड से छाया हुआ था परंतु मकान के दूसरी तरफ भारी मात्रा में जल भराव हो गया था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस कारण नींव कमजोर हो गई होगी जिससे यह हादसा पेश आया। वहीं दूसरी ओर बूढ़ी माई रोड के आगे हरामी चौराहा के पास भी एक बैगा के कच्चे मकान ढह जाने की खबर है।

बता दें कि जानकारी मिल रही है कि इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है परंतु इस तरह हो रहे संपत्तियों के नुकसान से लोग चिंतित हैं।

 

 

 

ये भी पढिए-

Singrauli Breaking News: हाइवा और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर; जानिए

For Feedback - vindhyaajtak@gmail.com 

विज्ञापन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.28 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.20.27 PM

Leave a Comment

Breaking News